newthink4you

Newthink4you website related to Education,All Type Wishes,Cooking,Health and Beauty,Motivational,Love and Smile,Love U God= Parents,Whatsapp status video, songs,love story,Parents respect video.

दिल की दिल में ना रखें !  एक नए अध्ययन में पाया गया है कि भावनाओं को प्रकट करने की बजाय उसे दबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता ह...

दिल की दिल में ना रखें! रिश्तो को जिंदा रखने के लिए उन्हें वक्त, इज्जत और इंपॉर्टेंस देना बहुत जरूरी है| newthink4you


दिल की दिल में ना रखें

एक नए अध्ययन में पाया गया है कि भावनाओं को प्रकट करने की बजाय उसे दबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है| ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है| अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंनसिल्वेनिया में हुए इस अध्ययन में पाया गया कि जो युवा अपनी भावनाओं को दबाते हैं, उनकी प्रतिरक्षा कोशिकाओं के बैक्टीरिया के संपर्क में आने के कारण ज्यादा सूजन पैदा होने लगती है| इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है| यह अध्ययन साइकोसोमेटिक मेडिसिन जनरल में प्रकाशित हुआ है| यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर  हैनाह  स्चरीयर कहती हैं कि यह प्रभाव किसी के स्वास्थ्य पर एक या दो हफ्ते में नहीं पड़ता हैं, बल्कि कुछ सालों में इसका प्रभाव होता है|
आंखें सब कुछ कहती हैं|
आपकी आंखें देखकर बताया जा सकता है कि आप तनाव में है या नहीं| एक नए अध्ययन में पाया गया है कि आंखों की पुतलियों का फैलाव देखकर किसी व्यक्ति के तनाव के स्तर का पता लगाया जा सकता है | अमेरिका की 'यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी' में असिस्टेंट प्रोफेसर जंग हयूप किम कहते हैं, "कई लोग, एक से अधिक कार्य करते हैं | इस दौरान उनकी मानसिक स्थिति का पता लगाने में आंखों की पुतलियों का फैलाव महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है | "इस अध्ययन के परिणामों के जरिए यह संभव होगा कि कैसे वर्किंग एनवायरमेंट को डिजाइन किया जाए, ताकि कर्मियों के बीच मानसिक तनाव को रोका जा सके | यह अध्ययन 'ह्यूमन कंप्यूटर जनरल' में प्रकाशित किया गया है|

रिश्तो के कितने साथ हैं आप, रिश्तो को जिंदा रखने के लिए उन्हें वक्त, इज्जत और इंपॉर्टेंस देना बहुत जरूरी है|
पति-पत्नी के रिश्ते को समझने के लिए हमेशा संवेदनशीलता की जरूरत होती है| संवेदनशील मन से ही इसे समझा जा सकता है| यह एक आसान रिश्ता जरूर है, लेकिन एक बार उलझ जाए तो सुलझाना आसान नहीं होता| कई बार सुलझाने की कोशिश में और उलझ जाता है| आज के दौर में जिंदगी बड़ी व्यस्त रहने लगी है| इस व्यस्त समय में अमूमन दंपति अपना मी टाइम भूलने लगे हैं| शेयरिंग न होने से दूरियां बढ़ने लगी है| जरा सा वक्त दांपत्य को बड़े खतरे से उबार सकता है| इसलिए जरूरी है कि रिश्ते के लिए समय निकालें| हम सब एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, जब अक्सर नौकरी के लिए हमें अपना शहर छोड़कर किसी और शहर या महानगर को ठिकाना बनाना होता है| नौकरियों के लिए अपने शहरों से दूर दूसरे शहरों में बसे लोगों के सामाजिक संबंध भी उतने गहरे नहीं हो पाते | चूकि अन्य रिश्तो से कट जाते हैं, इसलिए भी पति-पत्नी की एक-दूसरे से अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं| वे अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाती, तो शिकायतें बढ़ने लगती है| इस रिश्ते के लिए और भी कुछ बातें जरूरी है| एक तो शिकायतों से बचना चाहिए और अगर शिकायतें  आएं, तो उस पर ध्यान देना जरूरी है| साथी की शिकायत को नजरअंदाज करना ठीक नहीं| हां, यह हो सकता है कि साथी की हर बात न  मानी जा सके, लेकिन उसकी शिकायत को धैर्य से सुना जा सकता है| इसलिए थोड़ा समय जरूर निकालें| यह ऐसा निवेश है, जो भविष्य में संबंधों को खुशगवार बनाए रखेगा| और हां, खुशी के बहाने जरूर खोजें| बर्थडे, मैरिज एनिवर्सरी जैसी तारीख  याद रखें| एक-दूसरे के महत्व का अहसास कराते रहने के लिए छोटे-छोटे गिफ्ट्स और अवसरों का बड़ा महत्व होता है| साथ घूमे और साथ-साथ सपने भी देखें|

0 comments: